Skip to main content

Shutdown क्या होता है? क्या कंप्युटर को बिना Shutdown किए बंद करना चाहिए?

दोस्तों क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप बैठकर कंप्युटर पर कुछ काम कर रहें हैं, और अचानक पावर कट हो जाये। या फिर आप अपने कंप्युटर से पेनड्राइव को बिना eject किये निकाल देते हों। या फिर अगर अपने डेस्कटॉप को बिना shutdown किये कर देते है मेन पावर ऑफ। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये इस लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे कि कैसे काम करता है ए। और क्या होते है इससे नुकसान। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं।
दोस्तों डेस्कटॉप को shutdown करने के लिए कितने स्टेप को पुरा करना पड़ता है। फिर उसके बाद न मालूम कितने मिनट तक घुमती है चकरी, उसके बाद होता है आपका डेस्कटॉप shutdown, और इसीलिए लोग कर देतें है पीछे से मेन पावर ऑफ। तो चलिए जानते हैं कि कैसे करता है काम, और ऐसा करने से कैसे और कितना नुकसान हो सकता है। इसको एक उदाहरण लेकर समझते है। मान लिजिए आप बैठ कर कोई होमवर्क कर रहें हों। या कोई बुक पढ़ रहें हो, और अब आपको बुक पढ़ना बंद करना हो, तो आप जहाँ तक पढ़ लिए होंगे उस पेज को या मोड़ लेंगे, या उसमें आप पेन रख देंगे, उसके बाद बुक रखेंगे, और फिर जब आप कल पढ़ने जाएंगे तो जहाँ तक पढ़े थे ओ पेज आपको आसानी से मिल जाएगा, क्योंकि आप पुरी तैयारी के साथ पढ़ना बंद किये थे, इसीलिए उस पेज को मोड़ दिए थे। और वही अगर आप बुक पढ़ रहे हों और कोई तैयारी नही हो बुक पढ़ना बंद करने कि, और कोई आपको अचानक बुला लिया और, और फिर आप बुक को जैसे तैसे फेंककर चले जाते हैं, और फिर अगर उसको पढ़ना चाहेंगे तो बुक तो मिल जाएगा, लेकिन हो सकता है आपको ओ पेज न मिले जहाँ तक पढ़े थें। और फिर आप दिमाग खपाने लगेंगे की कौन सा पेज था क्या था। बस इसी प्रकार से काम करता है आपका कंप्युटर। अगर आप उस स्टेप को फॉलो करके shutdown करके पुरी तैयारी के साथ बंद करते हैं तो आपका डेटा सेव रहता है। और अगर आपके डेस्कटॉप पर कुछ प्रोग्राम चल रहे हैं, और आप डायरेक्ट पावर कट कर देते हैं तो आपका डेस्कटॉप को पता नहीं होता है कि आप बंद करने वाले हो ऐसे में आपका डेटा जो है करप्ट हो जाता है। और आपका डेटा तो करप्ट होगा ही, हो सकता है की आपका विंडोज भी करप्ट हो जाए, और फिर उसे रिइंसटाल करना पड़ सकता है, क्योकी कई बार ऐसा हुआ है कि अचानक पावर कट करने से विंडोज ज्यादातर करप्ट हो जाता है। और अगर वहीं अगर आप स्टेप को फॉलो कर के shutdown करतें हैं तो आपके सिस्टम की मशीनें जो हैं ओ समझ जाती हैं कि हां अब ए कंप्युटर बंद करेंगे और ओ बंद होने के लिए पुरी तरह तैयार हो जाती हैं। और अगर आप ऐसे जगह में रहते हैं जहाँ बिजली कभी भी चली जाती हो, तो ऐसे में आप अपने कंप्युटर को पावर सप्लाई UPS द्वारा दीजिये, UPS आपके कंप्युटर को पावर कट हो जाने के बाद भी 15 मिनट तक चला सकता है। और इतना समय मे आप जो काम कर रहें हो उसको आराम से व्यवस्थित कर के अपने कंप्युटर को shutdown कर सकते हैं। ए था कंप्युटर को अचानक बंद करने की बात।

अब सवाल है कि pen drive eject करना क्या होता है, और इसको नहीं करने से क्या नुकसान हो सकते है। pen drive eject एक विकल्प है, जिसका इस्तेमाल हम pen drive को कंप्युटर से निकालने के लिए करते हैं। अगर pen drive में स्टोर कोई भी प्रोग्राम को कंप्युटर रीड कर रहा हो और उस समय आप बिना eject किए pen drive को कंप्युटर से निकल लेते हैं, तो ऐसे में आपका pen drive का डेटा करप्ट हो जाएगा, यानी आपका डेटा खराब हो जाएगा। और वहीं अगर आप eject वाले विकल्प का इस्तेमाल करते हैं तो आपका सिस्टम समझ जाता है कि अब ए pen drive निकालने वाले हैं, और ओ उसको रीड करना बंद कर देता है, और अब आप निश्चिन्त होकर pen drive निकाल सकते हैं, और आपका डेटा बिल्कुल सेव रहेगा। लेख पढने के लिये धन्यवाद। शायद की आप अपने डेस्कटॉप को अचानक बंद नहीं करेंगे और pen drive डायरेक्ट खिंचकर नहीं निकलेंगे। उम्मीद करता हूँ की आपको ए लेख अच्छा लगा होगा। अगर ए लेख अच्छा लगा हो तो ब्लॉग को सपोर्ट करें शेयर करें। और अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो कॉमेंट करके जरूर बतायें। बनें रहें हमारे ब्लॉग के साथ, क्योंकि हम रोजाना ऐसे ही टेक्निकल जानकारी लेकर आते रहते हैं। Thanks, All the best

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

DDR1 और DDR2 क्या है? DDR3 और DDR4 क्या है? कौन सबसे बेहतर है?

दोस्तो जब आपको खरीदना होता है नया स्मार्टफोन, या फिर बढ़ाना होता है अपने लैपटॉप कंप्युटर का RAM, तो सबसे पहले जो कनफ्यूजन होती है कि DDR1 क्या है? DDR2 क्या है? और DDR3, DDR4 क्या है? इसका मतलब क्या होता है। इसका काम क्या होता है। कौन सबसे बेहतरीन काम करता है। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंग DDR1, DDR2, DDR3, DDR4 के बारे में। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं। दोस्तों DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं। अब सवाल ए है कि इन सब में क्या फर्क है और कौन सबसे बेहतर है। बेहतर की बात करें तो एकदम क्लियर है कि DDR2 DDR1 से बेहतर है, DDR3 DDR2 से बेहतर है, और DDR4 जो है ओ DDR3 से बेहतर है। अब सवाल ए है कि के कैसे बेहतर है, और इसमें क्या फर्क है, और इसकी क्या खासियत है, तो जैसे कि मैंने बताया कि DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं, और ए सब समय के साथ बेहतर बनाया गया है। अब इसमें बदलाव ए है कि इसमें जो ट्रांजिस्टर लगे होते हैं जिनकी मदद से RAM या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनती है, तो उन ट्रांजिस्टर ...

RAM क्या है? RAM कैसे काम करता है? RAM की क्या जरूरत है?

RAM क्या है? RAM कैसे काम करता है? RAM कितना जरूरी है हमारे LAPTOP, COMPUTER, और SMARTPHONE के लिये? बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे RAM के बारे में। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं।  दोस्तों ram का पुरा नाम Random Access Memory है। और ए कैसे काम करता है चलिये एक example लेकर समझते हैं, मान लीजिये एक ऑफीस है और उस ऑफीस में डेस्क है, और आपको उस डेस्क पर कुछ फाइलों को रखकर कुछ काम करना हो। तो आप सबसे पहले जायेंगें जिस अलमारी में फाइलें रक्खी हैं वहां से फाइल लेकर आयेंगे और डेस्क पर रखकर काम पुरा करेंगे। और अगर आप को एक बार में चार फ़ाइलों पर काम करना है, और आपका डेस्क छोटा है, तो आप एक साथ चारों फ़ाइलों पर काम नहीं कर सकतें। अगर एक साथ चारो फाइलों को डेस्क पर रख भी लिये, तो हो सकता है की काम करते समय आपकी फाइल डेस्क से नीचे गिर जाये, क्योंकि आपका डेस्क छोटा है, जिस वजह से सारे फाइलों को आप डेस्क पर रखकर काम नहीं कर सकतें। और अगर आपका डेस्क बड़ा है, तो आपको जितने फ़ाइलें की जरूरत है, उन फ़ाइलों को एक ही बार अलमार...