Skip to main content

introduction of technical lekh

टेक्निकल लेख में आप सब का स्वागत है। उम्मीद करता हूँ की आप सब को ए ब्लॉग पसंद आयेगा, इस ब्लॉग पर हम हर दिन एक या एक से अधिक टेक्निकल जानकारी लेकर आते रहेंगें, फिर ओ चाहे किसी मोबाईल और लैपटॉप, कार या बाईक, या अन्य एलेक्ट्रॉनिकी गैजेट्स के लांचिंग और रेट या फ़ीचर हो, या चाहे मार्केट में क्या है नया, या फिर चाहे मोबाईल स्क्रीनशॉट द्वारा बनाई गई किसी वेबसाईट या एप की टूटोरीयल हो,और चाहे टेक्निकल से रिलेटेड आपको किसी भी प्रकार की कनफ्यूजन हो, या चाहे टेक्निकल से रिलेटेड कोई टिप्स और ट्रिक हो, हम आपके लिये रोजाना टेक्निकल जानकरी लेकर आते रहेंगे। उम्मीद करता हूँ की आप सब को ए ब्लॉग अच्छा लगेगा। एक बात जो मैं कहना चाहता हूँ की दोस्तों टेक्निकल से रिलेटेड ब्लॉग, आर्टिकल, या फिर कई यूट्यूब चैनल पर बहोत से वीडियो उपलब्ध हैं। लेकिन बहोत से ऐसे वीडियो और ब्लॉग मिलते हैं जिसको फॉलो करने के बाद कितने लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, क्योंकि ओ सब वीडियो या ब्लॉग आपके फायदे के लिये नहीं, बल्की क्रियेटर अपने फायदे के लिये क्रियेट करता हैं। मैं ए नहीं कहता की नहीं आप मेरे ब्लॉग को जरूर देखिये, मैं सिर्फ इतना कह रहा हूँ की अगर आपको ए ब्लॉग अच्छा लगे तभी इसे देखें। लेकिन इस ब्लॉग पर कोई भी गलत जानकारी नहीं मिलेगी, और हम अपने कॉंटेंट्स को ज्यादा से ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। और अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो कॉमेंट करके जरूर बतायें। इस ब्लॉग पर पहला पोस्ट आज रात 9 बजे तक होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

DDR1 और DDR2 क्या है? DDR3 और DDR4 क्या है? कौन सबसे बेहतर है?

दोस्तो जब आपको खरीदना होता है नया स्मार्टफोन, या फिर बढ़ाना होता है अपने लैपटॉप कंप्युटर का RAM, तो सबसे पहले जो कनफ्यूजन होती है कि DDR1 क्या है? DDR2 क्या है? और DDR3, DDR4 क्या है? इसका मतलब क्या होता है। इसका काम क्या होता है। कौन सबसे बेहतरीन काम करता है। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंग DDR1, DDR2, DDR3, DDR4 के बारे में। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं। दोस्तों DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं। अब सवाल ए है कि इन सब में क्या फर्क है और कौन सबसे बेहतर है। बेहतर की बात करें तो एकदम क्लियर है कि DDR2 DDR1 से बेहतर है, DDR3 DDR2 से बेहतर है, और DDR4 जो है ओ DDR3 से बेहतर है। अब सवाल ए है कि के कैसे बेहतर है, और इसमें क्या फर्क है, और इसकी क्या खासियत है, तो जैसे कि मैंने बताया कि DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं, और ए सब समय के साथ बेहतर बनाया गया है। अब इसमें बदलाव ए है कि इसमें जो ट्रांजिस्टर लगे होते हैं जिनकी मदद से RAM या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनती है, तो उन ट्रांजिस्टर ...

Shutdown क्या होता है? क्या कंप्युटर को बिना Shutdown किए बंद करना चाहिए?

दोस्तों क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप बैठकर कंप्युटर पर कुछ काम कर रहें हैं, और अचानक पावर कट हो जाये। या फिर आप अपने कंप्युटर से पेनड्राइव को बिना eject किये निकाल देते हों। या फिर अगर अपने डेस्कटॉप को बिना shutdown किये कर देते है मेन पावर ऑफ। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये इस लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे कि कैसे काम करता है ए। और क्या होते है इससे नुकसान। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं। दोस्तों डेस्कटॉप को shutdown करने के लिए कितने स्टेप को पुरा करना पड़ता है। फिर उसके बाद न मालूम कितने मिनट तक घुमती है चकरी, उसके बाद होता है आपका डेस्कटॉप shutdown, और इसीलिए लोग कर देतें है पीछे से मेन पावर ऑफ। तो चलिए जानते हैं कि कैसे करता है काम, और ऐसा करने से कैसे और कितना नुकसान हो सकता है। इसको एक उदाहरण लेकर समझते है। मान लिजिए आप बैठ कर कोई होमवर्क कर रहें हों। या कोई बुक पढ़ रहें हो, और अब आपको बुक पढ़ना बंद करना हो, तो आप जहाँ तक पढ़ लिए होंगे उस पेज को या मोड़ लेंगे, या उसमें आप पेन रख देंगे, उसके बाद बुक रखेंगे, और फिर जब आप कल पढ़ने ज...

RAM क्या है? RAM कैसे काम करता है? RAM की क्या जरूरत है?

RAM क्या है? RAM कैसे काम करता है? RAM कितना जरूरी है हमारे LAPTOP, COMPUTER, और SMARTPHONE के लिये? बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे RAM के बारे में। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं।  दोस्तों ram का पुरा नाम Random Access Memory है। और ए कैसे काम करता है चलिये एक example लेकर समझते हैं, मान लीजिये एक ऑफीस है और उस ऑफीस में डेस्क है, और आपको उस डेस्क पर कुछ फाइलों को रखकर कुछ काम करना हो। तो आप सबसे पहले जायेंगें जिस अलमारी में फाइलें रक्खी हैं वहां से फाइल लेकर आयेंगे और डेस्क पर रखकर काम पुरा करेंगे। और अगर आप को एक बार में चार फ़ाइलों पर काम करना है, और आपका डेस्क छोटा है, तो आप एक साथ चारों फ़ाइलों पर काम नहीं कर सकतें। अगर एक साथ चारो फाइलों को डेस्क पर रख भी लिये, तो हो सकता है की काम करते समय आपकी फाइल डेस्क से नीचे गिर जाये, क्योंकि आपका डेस्क छोटा है, जिस वजह से सारे फाइलों को आप डेस्क पर रखकर काम नहीं कर सकतें। और अगर आपका डेस्क बड़ा है, तो आपको जितने फ़ाइलें की जरूरत है, उन फ़ाइलों को एक ही बार अलमार...