Skip to main content

Captcha क्या है? Captcha की क्या जरूरत है?

Captcha  क्या है? Captcha की क्या जरूरत है? इन सारे सवालों के जवाब हम देंगे इसी लेख में। बने रहिए इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िए इस लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे Captcha के बारे में। नमस्कार दोस्तों मेरा नाम ए. एस. आप पढ़ रहें हैं टेक्निकल लेख, चलिए शुरू करतें हैं।
दोस्तों इंटरनेट पर काम करने वाला शायद ही कोई होगा जिसका Captcha से से वास्ता न पड़ा हो। अब Captcha जाना पहचाना नाम हो चला है। जब आप किसी कंप्यूटर सिस्टम पर किसी वेबसाइट पर login करते हैं तो login id और password भरने के बाद आपको एक छोटी सी पहेली भी सुलझाने को मिलती है। इस पहेली में आड़े-तिरछे अंको को पहचानकर टाइप करना होता है। या फिर अंकगणित का छोटा- सा जोड़ घटाव का सवाल हल करना होता है। इसी पहेली को Captcha कहते हैं। यानी कि किसी वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए login id और password भरने के बाद जब आप captcha वाली पहेली को सुलझा लेंगे तब आप उस वेबसाइट में प्रवेश कर पाएंगे। 

Captcha की क्या जरूरत है
वास्तव में (Captcha) Completely Automated Public Turing Test To Tell Computer and Human Apart का संछिप्त रूप है। और इसका तात्पर्य है एक स्वचलित परीक्षण करना और इस परीक्षण के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि सिस्टम पर कोई व्यक्ति ही login कर रहा है न कि कोई मशीन login कर रहा है। Captcha में ऐसी पहेली दी जाती है जिसे कोई इंसान ही हल कर सके न कि कोई मशीन।

सूचना क्रांति के इस युग में सूचना तन्त्र (कंप्यूटरीकृत) की सुरक्षा एक बहोत बड़ी चुनौती बन गई है। डाटा को सुरक्षित रखने के लिए और उसे अनाधिकृत व्यक्ति तक पहुंचने से बचने के लिए तथा उसमें अनाधिकृत बदलाव होने से रोकने के लिए कंप्यूटर बैज्ञानिकों ने कई युक्तियां तैयार की है। जैसे कि फायरवाल, एंटीवायरस आदि। Captcha भी कंप्यूटरिकृत सूचना तंत्र की सुरक्षा की एक युक्ति है। यह युक्ति यह सुनिश्चित करती है कि कंप्यूटर सिस्टम को कोई मानव ही एक्सेस कर रहा है न कि कोई मशीन। इस तरह अनाधिकृत प्रवेश करने वाली मशीन को कंप्यूटर की भाषा में ‘बोट’ कहा जाता है जो ‘रोबोट’ शब्द से लिया गया है। इन्हें भले ही मशीन कह लें पर वास्तव में ये कंप्यूटर प्रोग्राम ही होते हैं जो अक्सर बदनीयती से तैयार किए जाते हैं।

कंप्यूटर तंत्र पर किसी मशीन का login रोकना इतना जरूरी क्यों है
कंप्यूटर-सिस्टम और सूचना तंत्र में मशीन का login कर जाना बहुत त्रासद स्थिति है। दरअसल इस प्रकार का अनाधिकृत login उस तंत्र के डाटाबेस को नष्ट कर सकता है। उसमें बादल कर सकता है और उसके डाटा को चुरा भी सकता है। अबतक कंप्यूटर डाटा में सेंधमारी की कितनी ही घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बस इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए यह एक जरुरी कदम है कि किसी कंप्यूटर तंत्र में किसी मशीन को login करने से रोक दिया जाए। और यही काम Captcha की मदद से किया जाता है।
लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद। शायद की आप Captcha को अच्छे से समझ गए होंगे। उम्मीद करता हूँ कि आपको ए लेख अच्छा लगा होगा। अगर ए लेख अच्छा लगा हो तो ब्लॉग को सपोर्ट करें शेयर करें। और अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो कॉमेंट करके जरूर बतायें। बनें रहें हमारे ब्लॉग के साथ, क्योंकि हम रोजाना ऐसे ही टेक्निकल जानकारी लेकर आते रहते हैं। Thanks, All the best



Comments

Popular posts from this blog

DDR1 और DDR2 क्या है? DDR3 और DDR4 क्या है? कौन सबसे बेहतर है?

दोस्तो जब आपको खरीदना होता है नया स्मार्टफोन, या फिर बढ़ाना होता है अपने लैपटॉप कंप्युटर का RAM, तो सबसे पहले जो कनफ्यूजन होती है कि DDR1 क्या है? DDR2 क्या है? और DDR3, DDR4 क्या है? इसका मतलब क्या होता है। इसका काम क्या होता है। कौन सबसे बेहतरीन काम करता है। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंग DDR1, DDR2, DDR3, DDR4 के बारे में। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं। दोस्तों DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं। अब सवाल ए है कि इन सब में क्या फर्क है और कौन सबसे बेहतर है। बेहतर की बात करें तो एकदम क्लियर है कि DDR2 DDR1 से बेहतर है, DDR3 DDR2 से बेहतर है, और DDR4 जो है ओ DDR3 से बेहतर है। अब सवाल ए है कि के कैसे बेहतर है, और इसमें क्या फर्क है, और इसकी क्या खासियत है, तो जैसे कि मैंने बताया कि DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं, और ए सब समय के साथ बेहतर बनाया गया है। अब इसमें बदलाव ए है कि इसमें जो ट्रांजिस्टर लगे होते हैं जिनकी मदद से RAM या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनती है, तो उन ट्रांजिस्टर ...

Shutdown क्या होता है? क्या कंप्युटर को बिना Shutdown किए बंद करना चाहिए?

दोस्तों क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप बैठकर कंप्युटर पर कुछ काम कर रहें हैं, और अचानक पावर कट हो जाये। या फिर आप अपने कंप्युटर से पेनड्राइव को बिना eject किये निकाल देते हों। या फिर अगर अपने डेस्कटॉप को बिना shutdown किये कर देते है मेन पावर ऑफ। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये इस लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे कि कैसे काम करता है ए। और क्या होते है इससे नुकसान। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं। दोस्तों डेस्कटॉप को shutdown करने के लिए कितने स्टेप को पुरा करना पड़ता है। फिर उसके बाद न मालूम कितने मिनट तक घुमती है चकरी, उसके बाद होता है आपका डेस्कटॉप shutdown, और इसीलिए लोग कर देतें है पीछे से मेन पावर ऑफ। तो चलिए जानते हैं कि कैसे करता है काम, और ऐसा करने से कैसे और कितना नुकसान हो सकता है। इसको एक उदाहरण लेकर समझते है। मान लिजिए आप बैठ कर कोई होमवर्क कर रहें हों। या कोई बुक पढ़ रहें हो, और अब आपको बुक पढ़ना बंद करना हो, तो आप जहाँ तक पढ़ लिए होंगे उस पेज को या मोड़ लेंगे, या उसमें आप पेन रख देंगे, उसके बाद बुक रखेंगे, और फिर जब आप कल पढ़ने ज...

RAM क्या है? RAM कैसे काम करता है? RAM की क्या जरूरत है?

RAM क्या है? RAM कैसे काम करता है? RAM कितना जरूरी है हमारे LAPTOP, COMPUTER, और SMARTPHONE के लिये? बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे RAM के बारे में। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं।  दोस्तों ram का पुरा नाम Random Access Memory है। और ए कैसे काम करता है चलिये एक example लेकर समझते हैं, मान लीजिये एक ऑफीस है और उस ऑफीस में डेस्क है, और आपको उस डेस्क पर कुछ फाइलों को रखकर कुछ काम करना हो। तो आप सबसे पहले जायेंगें जिस अलमारी में फाइलें रक्खी हैं वहां से फाइल लेकर आयेंगे और डेस्क पर रखकर काम पुरा करेंगे। और अगर आप को एक बार में चार फ़ाइलों पर काम करना है, और आपका डेस्क छोटा है, तो आप एक साथ चारों फ़ाइलों पर काम नहीं कर सकतें। अगर एक साथ चारो फाइलों को डेस्क पर रख भी लिये, तो हो सकता है की काम करते समय आपकी फाइल डेस्क से नीचे गिर जाये, क्योंकि आपका डेस्क छोटा है, जिस वजह से सारे फाइलों को आप डेस्क पर रखकर काम नहीं कर सकतें। और अगर आपका डेस्क बड़ा है, तो आपको जितने फ़ाइलें की जरूरत है, उन फ़ाइलों को एक ही बार अलमार...