Skip to main content

ब्लॉग क्या है?

ब्लॉग क्या है? इसका क्या मतलब है? इन सारे सवालों के जवाब जानेंगे हम इसी लेख में। तो बने रहिए इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िए इस लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे ब्लॉग के बारे में। नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है ए.एस. और आप पढ़ रहें हैं 'Technical Lekh' तो चलिए शुरू करतें हैं।
दोस्तों सबसे पहले बात करतें हैं कि ब्लॉग क्या है। तो ब्लॉग एक ऐसी ऑनलाइन जगह है जहाँ आप अपने विचारों को लेखों और चित्रों के माध्यम से इन्टरनेट पर प्रकाशित कर सकते हैं। जी हाँ ब्लॉग पर आप किसी भी प्रकार के लेख लिख सकते हैं। फिर ओ चाहे न्यूज़ हो चाहे शायरी हो या टेक्नोलॉजी से रिलेटेड लेख हो या फिर चाहे कोई भी किसी भी प्रकार की स्टोरी हो। ए सब आप ब्लॉग पर आसानी से लिख सकते हो और प्रकाशित करके लोगों तक पहुंचा सकते हो। और जब कोई आपके इस ब्लॉग पर आएगा। तो जो आपने वहाँ लिखा होगा ओ इन्फॉर्मेशन देख सकता है। और पढ़ सकता है। अगर सीधी भाषा में कहें तो ब्लॉग एक किताब है। जो ऑनलाइन पढ़ा जा सकता है। और ओ किताब किसी किसी भी प्रकार की हो सकती है।

अब जान लेते हैं कि ब्लॉग कैसे बनाया जाता है। तो ब्लॉग बनाने के लिए दो सबसे प्रमुख प्लेटफार्म है। जिसमें से पहला है 'Blogger' और दूसरा 'Wordpress' है।
'Blogger' जो है ओ 'Google' का एक प्रोडक्ट है। और 'Blogger' पर आप फ्री में ब्लॉग बना सकते हैं। लेकिन अगर आप Blogger में फ्री में ब्लॉग बनाएंगे तो जो आपको domain name मिलेगा ओ blogspot करके होगा। मतलब की अगर आप अपने ब्लॉग का domain name देते हैं  www.technical.com तो ओ www.technical.blogspot.com होगा। और ए domain बिल्कुल फ्री रहेगा। लेकिन इसमें भी आप कस्टम domain name जोड़ सकते हैं। यानी कि आप blogspot हटा सकते हैं। आप किसी भी domain name प्रोवाइडर से domain name खरीदकर अपने Blogger वाले ब्लॉग में जोड़ सकते हैं। और अब आपका ब्लॉग www.technical.com हो जाएगा। Blogger.com का सम्पूर्ण गाइड मेरे ब्लॉग पे प्रकाशित होने वाला है। जिसमें ब्लॉग बनाने से लेकर उसको पुरा मैनेज करने की जानकारी होगी हिंदी में।

और अगर आप Wordpress में ब्लॉग बनाते हैं तो उसमें पहले आपको domain name खरीदना पड़ेगा और Hosting खरीदना पड़ेगा तब आप ब्लॉग बना सकते हैं।
लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद। उम्मीद करता हूं कि आपको ए लेख अच्छा लगा होगा। अगर ए लेख अच्छा लगा हो तो लेख को शेयर करें अपने फ्रेंड और फैमिली के साथ। और बने रहें हमारे ब्लॉग के साथ क्योंकि हम रोजाना ऐसे ही टेक्निकल जानकारी लेकर आते रहतें हैं। Thanks, all the best

Comments

Popular posts from this blog

DDR1 और DDR2 क्या है? DDR3 और DDR4 क्या है? कौन सबसे बेहतर है?

दोस्तो जब आपको खरीदना होता है नया स्मार्टफोन, या फिर बढ़ाना होता है अपने लैपटॉप कंप्युटर का RAM, तो सबसे पहले जो कनफ्यूजन होती है कि DDR1 क्या है? DDR2 क्या है? और DDR3, DDR4 क्या है? इसका मतलब क्या होता है। इसका काम क्या होता है। कौन सबसे बेहतरीन काम करता है। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंग DDR1, DDR2, DDR3, DDR4 के बारे में। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं। दोस्तों DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं। अब सवाल ए है कि इन सब में क्या फर्क है और कौन सबसे बेहतर है। बेहतर की बात करें तो एकदम क्लियर है कि DDR2 DDR1 से बेहतर है, DDR3 DDR2 से बेहतर है, और DDR4 जो है ओ DDR3 से बेहतर है। अब सवाल ए है कि के कैसे बेहतर है, और इसमें क्या फर्क है, और इसकी क्या खासियत है, तो जैसे कि मैंने बताया कि DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं, और ए सब समय के साथ बेहतर बनाया गया है। अब इसमें बदलाव ए है कि इसमें जो ट्रांजिस्टर लगे होते हैं जिनकी मदद से RAM या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनती है, तो उन ट्रांजिस्टर ...

Shutdown क्या होता है? क्या कंप्युटर को बिना Shutdown किए बंद करना चाहिए?

दोस्तों क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप बैठकर कंप्युटर पर कुछ काम कर रहें हैं, और अचानक पावर कट हो जाये। या फिर आप अपने कंप्युटर से पेनड्राइव को बिना eject किये निकाल देते हों। या फिर अगर अपने डेस्कटॉप को बिना shutdown किये कर देते है मेन पावर ऑफ। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये इस लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे कि कैसे काम करता है ए। और क्या होते है इससे नुकसान। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं। दोस्तों डेस्कटॉप को shutdown करने के लिए कितने स्टेप को पुरा करना पड़ता है। फिर उसके बाद न मालूम कितने मिनट तक घुमती है चकरी, उसके बाद होता है आपका डेस्कटॉप shutdown, और इसीलिए लोग कर देतें है पीछे से मेन पावर ऑफ। तो चलिए जानते हैं कि कैसे करता है काम, और ऐसा करने से कैसे और कितना नुकसान हो सकता है। इसको एक उदाहरण लेकर समझते है। मान लिजिए आप बैठ कर कोई होमवर्क कर रहें हों। या कोई बुक पढ़ रहें हो, और अब आपको बुक पढ़ना बंद करना हो, तो आप जहाँ तक पढ़ लिए होंगे उस पेज को या मोड़ लेंगे, या उसमें आप पेन रख देंगे, उसके बाद बुक रखेंगे, और फिर जब आप कल पढ़ने ज...

RAM क्या है? RAM कैसे काम करता है? RAM की क्या जरूरत है?

RAM क्या है? RAM कैसे काम करता है? RAM कितना जरूरी है हमारे LAPTOP, COMPUTER, और SMARTPHONE के लिये? बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे RAM के बारे में। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं।  दोस्तों ram का पुरा नाम Random Access Memory है। और ए कैसे काम करता है चलिये एक example लेकर समझते हैं, मान लीजिये एक ऑफीस है और उस ऑफीस में डेस्क है, और आपको उस डेस्क पर कुछ फाइलों को रखकर कुछ काम करना हो। तो आप सबसे पहले जायेंगें जिस अलमारी में फाइलें रक्खी हैं वहां से फाइल लेकर आयेंगे और डेस्क पर रखकर काम पुरा करेंगे। और अगर आप को एक बार में चार फ़ाइलों पर काम करना है, और आपका डेस्क छोटा है, तो आप एक साथ चारों फ़ाइलों पर काम नहीं कर सकतें। अगर एक साथ चारो फाइलों को डेस्क पर रख भी लिये, तो हो सकता है की काम करते समय आपकी फाइल डेस्क से नीचे गिर जाये, क्योंकि आपका डेस्क छोटा है, जिस वजह से सारे फाइलों को आप डेस्क पर रखकर काम नहीं कर सकतें। और अगर आपका डेस्क बड़ा है, तो आपको जितने फ़ाइलें की जरूरत है, उन फ़ाइलों को एक ही बार अलमार...