Skip to main content

Railways का तोहफा, अब Mobile से General ticket book कर सकतें हैं यात्री

रेलवे ने यात्रियों को दिया तोहफा, अब मोबाइल से बुक कीजिए जनरल टिकट

दोस्तों Railway ने अपने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू कर दी है. जी हां Railway ने Mobile से General ticket बुक करने की सुविधा शुरू कर दी है. ए सुविधा 16 अक्टूबर से शुरू हो गई है. आज बात करेंगे Railway के इसी नई अपडेट के बारे में, और देखेंगे कि कैसे बुक कर सकतें हैं Ticket. तो बने रहिए हमारे Blog के साथ, और पढ़िए लेख को अंत तक. नमस्कार मेरा नाम है ए. एस. और आप पढ़ रहे हैं Technical Lekh. तो चलिए शुरू करते हैं.
General ticket on mobile
दोस्तों General ticket, MST और Plateform ticket लेने के लिए आपको पहले लाइन में लगना पड़ता था. लेकिन अब आपको लाइन में लगने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Railway ने 16 अक्टूबर से पेपरलेस Ticket की सुविधा शुरू कर दी है. बता दें कि Railway अनारक्षित पेपरलेस Ticket की सुविधा शुरू करने के लिए कई दिनों से कवायद कर रहा था. अब Ticket लेने के लिए Ticket कॉउंटरो पर जाने की जरूरत नही है. Mobile से Ticket बनाइए और सीधे Train में जाकर बैठ जाइए. Railway नें फिलहाल यह सुविधा अभी पूर्रोत्तर रेलवे जोन के अंदर पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों के लिए ही शुरू किया है. यानी कि गोरखपुर से काठगोदाम, और बरेली,छपरा के लिए तो Ticket book हो जाएगा, लेकिन मुम्बई या फिर दिल्ली के लिए Ticket book नहीं होगा. और इस App का व्यावसायिक इस्तेमाल ना हों इसके लिए भी इंतजाम किया गया है. ओ की Ticket book होने के बाद उसे किसी भी माध्यम से किसी को भेज नही पाएंगे, और ना ही Ticket का Screenshot ले पाएंगे. Mobile के Gallery में भी Ticket को नहीं रख पाएंगे. और यात्रा पूरा होने के बाद Ticket को App अपने आप delete कर देगा.

ऐसे करें Book पेपरलेस Ticket
पेपरलेस Ticket Book करने के लिए आपको अपने Smartphone में UTS on mobile नाम का App डाऊनलोड करना होगा. ए App आपको Google play store पर मिल जाएगा, वहां से इसे डाऊनलोड कर लीजिए.  App को डाऊनलोड करने के बाद इसमें पंजीकरण करना होगा. पंजीकरण करने के लिए आपसे Name, Mobile number और Date of birth पूछा जाएगा, और ए सब आपको डालना होगा. बता दें कि एक Mobile number पर एक ही पंजीकरण कर सकेंगे.

Station पर और Train में बैठकर नहीं कर सकेंगे Ticket book
UTS on mobile App को GPS आधारित बनाया गया है. इसलिए यह App Station परिसर और Train में काम नही करेगा. इसलिए आप Railway station के कुछ दूर से ही Ticket book कर सकतें हैं. यानी कि अगर कोई सोचे कि Station पर पहुच कर या Train में बैठकर Ticket book करेंगे तो ऐसा नही होगा. ऐसा इस लिए किया गया है क्योंकि बहोत से लोग ए सोचते हैं कि पहले Station पर चलते हैं, और Train में बैठ जाते हैं, और जब देखेंगे Station पर या फिर Train में Checking चल रहा है तो Ticket book कर लेंगे. और नही check होगा तो नही book करेंगे. इसीलिए इस App को GPS आधारित बनाया गया है. यानी कि इस App से Station परिसर और Train में बैठकर Ticket नहीं बना सकते हैं.

इस लेख में इतना ही. उम्मीद है कि आपको ए लेख अच्छा लगा होगा. और अगर ए लेख आपको अच्छा लगा हो तो लेख को शेयर करें, Blog को सपोर्ट करें. बने रहें हमारे Blog के साथ क्योंकि हम रोजाना ऐसे ही टेक्निकल जानकारी लेकर आते रहतें हैं. Thanks, All the best

Comments

Popular posts from this blog

DDR1 और DDR2 क्या है? DDR3 और DDR4 क्या है? कौन सबसे बेहतर है?

दोस्तो जब आपको खरीदना होता है नया स्मार्टफोन, या फिर बढ़ाना होता है अपने लैपटॉप कंप्युटर का RAM, तो सबसे पहले जो कनफ्यूजन होती है कि DDR1 क्या है? DDR2 क्या है? और DDR3, DDR4 क्या है? इसका मतलब क्या होता है। इसका काम क्या होता है। कौन सबसे बेहतरीन काम करता है। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंग DDR1, DDR2, DDR3, DDR4 के बारे में। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं। दोस्तों DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं। अब सवाल ए है कि इन सब में क्या फर्क है और कौन सबसे बेहतर है। बेहतर की बात करें तो एकदम क्लियर है कि DDR2 DDR1 से बेहतर है, DDR3 DDR2 से बेहतर है, और DDR4 जो है ओ DDR3 से बेहतर है। अब सवाल ए है कि के कैसे बेहतर है, और इसमें क्या फर्क है, और इसकी क्या खासियत है, तो जैसे कि मैंने बताया कि DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं, और ए सब समय के साथ बेहतर बनाया गया है। अब इसमें बदलाव ए है कि इसमें जो ट्रांजिस्टर लगे होते हैं जिनकी मदद से RAM या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनती है, तो उन ट्रांजिस्टर ...

Shutdown क्या होता है? क्या कंप्युटर को बिना Shutdown किए बंद करना चाहिए?

दोस्तों क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप बैठकर कंप्युटर पर कुछ काम कर रहें हैं, और अचानक पावर कट हो जाये। या फिर आप अपने कंप्युटर से पेनड्राइव को बिना eject किये निकाल देते हों। या फिर अगर अपने डेस्कटॉप को बिना shutdown किये कर देते है मेन पावर ऑफ। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये इस लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे कि कैसे काम करता है ए। और क्या होते है इससे नुकसान। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं। दोस्तों डेस्कटॉप को shutdown करने के लिए कितने स्टेप को पुरा करना पड़ता है। फिर उसके बाद न मालूम कितने मिनट तक घुमती है चकरी, उसके बाद होता है आपका डेस्कटॉप shutdown, और इसीलिए लोग कर देतें है पीछे से मेन पावर ऑफ। तो चलिए जानते हैं कि कैसे करता है काम, और ऐसा करने से कैसे और कितना नुकसान हो सकता है। इसको एक उदाहरण लेकर समझते है। मान लिजिए आप बैठ कर कोई होमवर्क कर रहें हों। या कोई बुक पढ़ रहें हो, और अब आपको बुक पढ़ना बंद करना हो, तो आप जहाँ तक पढ़ लिए होंगे उस पेज को या मोड़ लेंगे, या उसमें आप पेन रख देंगे, उसके बाद बुक रखेंगे, और फिर जब आप कल पढ़ने ज...

RAM क्या है? RAM कैसे काम करता है? RAM की क्या जरूरत है?

RAM क्या है? RAM कैसे काम करता है? RAM कितना जरूरी है हमारे LAPTOP, COMPUTER, और SMARTPHONE के लिये? बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे RAM के बारे में। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं।  दोस्तों ram का पुरा नाम Random Access Memory है। और ए कैसे काम करता है चलिये एक example लेकर समझते हैं, मान लीजिये एक ऑफीस है और उस ऑफीस में डेस्क है, और आपको उस डेस्क पर कुछ फाइलों को रखकर कुछ काम करना हो। तो आप सबसे पहले जायेंगें जिस अलमारी में फाइलें रक्खी हैं वहां से फाइल लेकर आयेंगे और डेस्क पर रखकर काम पुरा करेंगे। और अगर आप को एक बार में चार फ़ाइलों पर काम करना है, और आपका डेस्क छोटा है, तो आप एक साथ चारों फ़ाइलों पर काम नहीं कर सकतें। अगर एक साथ चारो फाइलों को डेस्क पर रख भी लिये, तो हो सकता है की काम करते समय आपकी फाइल डेस्क से नीचे गिर जाये, क्योंकि आपका डेस्क छोटा है, जिस वजह से सारे फाइलों को आप डेस्क पर रखकर काम नहीं कर सकतें। और अगर आपका डेस्क बड़ा है, तो आपको जितने फ़ाइलें की जरूरत है, उन फ़ाइलों को एक ही बार अलमार...