Skip to main content

फेसबुक का नया फीचर लांच, देखिए क्या है नया फीचर

दोस्तों आज का हमारा टॉपिक है फेसबुक के नए फीचर के बारे में, क्योंकि फेसबुक ने कर दिया है एक नया फीचर लांच. आज के इस लेख में हम बात करेंगे फेसबुक के नए फीचर्स के बारे में और जानेंगे कि क्या है ए फीचर और कैसे करता है काम. तो बने रहिए इस ब्लॉग के साथ और पढ़िए लेख को अंत तक. नमस्कार मेरा नाम है ए.एस. और आप पढ़ रहें हैं Technical Lekh. आइए शुरू करतें हैं.
Your time on Facebook
Features of facebook
दोस्तों क्या आप भी फेसबुक पर ज्यादा टाइम बिता देतें हैं? अगर आपका जवाब हां है तो फेसबुक ने इसी समस्या का हल निकाला है. और अपने एप्प में Your time on facebook नाम का एक नया फीचर शुरू किया है. 

ए फीचर आपको फेसबुक पर ज्यादा समय नहीं बिताने देगा. यह फीचर फेसबुक पर बिताए गए समय का बार चार्ट दिखाएगा. और इस चार्ट में आप देख सकेंगे कि आपने फेसबुक पर कुल कितना समय बिताया है. 

इस फीचर की एक और खासियत है की आप जितना वक्त फेसबुक पर बिताना चाहते हैं, उसे खुद अपने हिसाब से सेट कर सकतें हैं. आपके द्वारा निर्धारित किए गए समय से अगर ज्यादा वक्त होगा, तो फेसबुक आपको खुद ही याद दिलाएगा. 

और आप इस फीचर से Notification भी बंद कर सकतें हैं. इस नए फीचर के इस्तेमाल से आप न्यूज़ फीड, सेटिंग्स, और फ्रेंड रिक्वेस्ट में अपने सुविधानुसार परिवर्तन कर सकेंगे. 

बता दें कि फेसबुक ने इस नए फीचर्स की घोषणा अगस्त में ही कि थी. अब इसे लांच कर दिया गया है और आप इसे इस्तेमाल कर सकतें हैं.

कैसे करें Your time on facebook फीचर्स का इस्तेमाल
सबसे पहले फेसबुक एप्प खोलें. एप्प खोलने के बाद ऊपर की तरफ दाएं कोने में दिए गए 'हैमबर्गर' बटन पर टैप करें, फिर सेटिंग्स एंड प्राइवेसी के ऑप्शन में जाएं. यहां पर आपको 'योर टाइम ऑन फेसबुक' नाम का ऑप्शन दिखाई देगा. 

यहीं आप देख सकेंगे कि पूरे सप्ताह आपने कितना समय फेसबुक पर बिताया है. औसत मिनट या घंटे देखने के लिए आपको किसी विशेष दिन को टैप करना होगा. 

रोजाना आप जितना समय बिताना चाहते हैं, अपने हिसाब से यहां पर उसे भी निर्धारित कर सकतें हैं. इस अवधि से ज्यादा समय होने पर फेसबुक आपको याद दिलाएगा.
Related post

इस लेख में फिलहाल इतना ही. उम्मीद करता हूँ कि आपको ए लेख अच्छा लगा होगा. अगर आपको ए लेख अच्छा लगा हो तो लेख को शेयर करें, ब्लॉग को सपोर्ट करें. बने रहें हमारे ब्लॉग के साथ क्योकि हम रोजाना ऐसे ही टेक्नोलॉजी से रिलेटेड लेख लेकर आतें हैं. Thanks, All the best

Comments

Popular posts from this blog

DDR1 और DDR2 क्या है? DDR3 और DDR4 क्या है? कौन सबसे बेहतर है?

दोस्तो जब आपको खरीदना होता है नया स्मार्टफोन, या फिर बढ़ाना होता है अपने लैपटॉप कंप्युटर का RAM, तो सबसे पहले जो कनफ्यूजन होती है कि DDR1 क्या है? DDR2 क्या है? और DDR3, DDR4 क्या है? इसका मतलब क्या होता है। इसका काम क्या होता है। कौन सबसे बेहतरीन काम करता है। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंग DDR1, DDR2, DDR3, DDR4 के बारे में। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं। दोस्तों DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं। अब सवाल ए है कि इन सब में क्या फर्क है और कौन सबसे बेहतर है। बेहतर की बात करें तो एकदम क्लियर है कि DDR2 DDR1 से बेहतर है, DDR3 DDR2 से बेहतर है, और DDR4 जो है ओ DDR3 से बेहतर है। अब सवाल ए है कि के कैसे बेहतर है, और इसमें क्या फर्क है, और इसकी क्या खासियत है, तो जैसे कि मैंने बताया कि DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं, और ए सब समय के साथ बेहतर बनाया गया है। अब इसमें बदलाव ए है कि इसमें जो ट्रांजिस्टर लगे होते हैं जिनकी मदद से RAM या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनती है, तो उन ट्रांजिस्टर ...

Google play store क्या है? इसे कैसे इस्तेमाल करें?

Play store क्या है? इसको कैसे इस्तेमाल करें? इन सारे सवालों के जवाब हम जानेंगे इसी लेख में। बने रहिए इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िए इस लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे Google Play store के बारे में। नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है ए. एस. आप पढ़ रहें हैं टेक्निकल लेख, चलिए शुरू करतें हैं। दोस्तों Google play store को कौन नहीं जानता है। और जो लोग android smartphone इस्तेमाल करतें हैं उनको तो जरूर पता होगा Google play store के बारे में। लेकिन अभी भी शायद कुछ लोग हैं, जिनकी डाउट क्लियर नही हो पाई है Google play store  के बारे में। इसलिए हम ए लेख लेकर आए हैं। अगर सरल भाषा में समझें तो Google play store एक दुकान है। जी हाँ इसपर से आप अपने android smartphone में इस्तेमाल करने के लिए Apps और Games को खरीद सकते हैं। जिसमें से कुछ Apps और Games के लिए पैसे देने पड़ते हैं, जिसको आप Debit card, Credit card और Net banking के माध्यम दे सकतें हैं। लेकिन कुछ Games और Apps बिल्कुल फ्री रहते हैं। वैसे आजकल जो ज़्यादातर Apps और games इस्तेमाल किए जाते हैं, ओ सब फ्री ही रहतें हैं। Google play store पर...

Shutdown क्या होता है? क्या कंप्युटर को बिना Shutdown किए बंद करना चाहिए?

दोस्तों क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप बैठकर कंप्युटर पर कुछ काम कर रहें हैं, और अचानक पावर कट हो जाये। या फिर आप अपने कंप्युटर से पेनड्राइव को बिना eject किये निकाल देते हों। या फिर अगर अपने डेस्कटॉप को बिना shutdown किये कर देते है मेन पावर ऑफ। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये इस लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे कि कैसे काम करता है ए। और क्या होते है इससे नुकसान। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं। दोस्तों डेस्कटॉप को shutdown करने के लिए कितने स्टेप को पुरा करना पड़ता है। फिर उसके बाद न मालूम कितने मिनट तक घुमती है चकरी, उसके बाद होता है आपका डेस्कटॉप shutdown, और इसीलिए लोग कर देतें है पीछे से मेन पावर ऑफ। तो चलिए जानते हैं कि कैसे करता है काम, और ऐसा करने से कैसे और कितना नुकसान हो सकता है। इसको एक उदाहरण लेकर समझते है। मान लिजिए आप बैठ कर कोई होमवर्क कर रहें हों। या कोई बुक पढ़ रहें हो, और अब आपको बुक पढ़ना बंद करना हो, तो आप जहाँ तक पढ़ लिए होंगे उस पेज को या मोड़ लेंगे, या उसमें आप पेन रख देंगे, उसके बाद बुक रखेंगे, और फिर जब आप कल पढ़ने ज...