Skip to main content

आपके शहर में कितना वायु प्रदूषण है, ऐसे करें पता

अगर आप भी अपने शहर के वायु की गुडवत्ता जानना चाहतें हैं, तो हम आपको आज ऐसे 5 Apps के बारे में बताने जा रहें हैं जिसके द्वारा आप अपने शहर या किसी भी शहर के वायु के क्वॉलिटी को जान सकतें हैं. तो बने रहें इस ब्लॉग के साथ और पढ़ें लेख को अंत तक. नमस्कार मेरा नाम है ए.एस. और आप पढ़ रहें Technical Lekh. तो आइए शुरू करतें हैं.
5 apps for air pollution
अगर आपके मन में सवाल है कि अपने शहर के वायु की क्वॉलिटी क्यो जानें? तो आपके सवालो के जवाब हैं, की हो सकता है आपको कहीं किसी दूसरे शहर जाना हो. ऐसे में जिस शहर में आप जाना चाहते हैं, अगर वहां की वायु की क्वॉलिटी जानना चाहतें हैं तो इन Apps की सहायता ले सकतें हैं. अगर आपको पहले मालूम हो जाए की उस शहर में वायु की क्वॉलिटी कैसी है, तो आप उसके हिसाब से तैयार कर लेंगे. हो सकता है कि उस शहर में बहुत ज्यादा वायु प्रदूषण हो. ऐसा होगा तो वहां जाने के लिए आप उसके अनुसार तैयारी कर लेंगें या उस समय जाएंगे, जब वहां वायु प्रदूषण कम हो. वजह चाहे जो भी हो. बातें बहुत हुई, अब जानतें हैं उन 5 Apps के बारे में.
  • Plume Air Report यह app  आपके शहर में रियल टाइम जानकारी देता है. इसके साथ ही यह ए भी बताता है कि अगले घंटे वायु प्रदूषण की स्थिति क्या रहेगी. उसके बाद यह app आपको यह भी सलाह देगा कि अत्यधिक प्रदूषण का सामना किए बगैर पसंदीदा गतिविधि करने का सबसे सही समय कौन-सा होगा. फिलहाल दुनिया के 200 से ज्यादा शहरों में Plume Air Report उपयोग हो रहा है. जिस शहरों में यह app उपयोग हो रहा है उन शहरों में टोक्यो, शंघाई, लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क और दिल्ली आदि शामिल हैं. 
  • Airveda यह app देश भर में स्थापित एयर क्वॉलिटी स्टेशनों के आकड़ो के बारे में जानकारी देता है. इस aap की सहायता से आपको अपने शहर में वायु की क्वॉलिटी जानने में मदद मिल सकती है. अगर आपको कहीं जाना है, तो Airveda app की सहायता से आप वहां की हवा की गुणवत्ता के बारे में जान सकतें हैं और उसके अनुसार अपनी तैयारी कर सकतें हैं. जहां बहुत ज्यादा वायु प्रदूषण है, वहां जाने से बच सकतें हैं. या ऐसे समय में जा सकतें हैं, जब वहां वायु प्रदूषण का स्तर कम हो. 
  • Air Quality/Air Visual यह एक बहुत उपयोगी app है. आपको इस app पर ढेर सारे आंकड़े मिल जाएंगे. विश्व के 10,000 से ज्यादा शहरों के वायु प्रदूषण की रियल टाइम जानकारी Air Quality/Air Visual देता है. इसके साथ ही यह app पूर्वानुमान बताता है और मौसम के आंकड़े भी उपलब्ध कराता है. इसके साथ ही यह app छह प्रमुख प्रदूषकों- PM 2.5, PM 10, ओजोन, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड की भी रियल टाइम जानकारी देता है. और साथ ही यह app प्रदूषण से जुड़ी सेहत को लेकर परामर्श भी देता है.
  • BreezoMeter आपको हवा की गुणवत्ता बारे में यह app तुरंत जानकारी प्रदान करता है. BreezoMeter यह जानकारी एक Map के जरिए देता है. इसके साथ ही यह  भी बताता है कि बाहर की हवा आपके लिए सुरक्षित है या नहीं. यह app आपको कुछ उपयोगी सलाह भी देता. इसके साथ ही यह आपको यह भी बताता है की आपके इलाके में सबसे प्रभावी प्रदूषक तत्व कौन-सा है.
  • Oizom इस app को अहमदाबाद स्थित कंपनी Oizom ने विकसित किया है. आप दुनिया के 100 शहरों की रियल टाइम वायु गुणवत्ता का विश्लेषण और तुलना कर सकतें हैं. आप इस app की मदद से अपने शहर की वायु गुणवत्ता की तुलना दूसरे शहरों से कर सकतें हैं.इसके साथ ही Oizom हवा में उपस्थित उन विभिन्न प्रदूषकों के बारे में भी जानकारी देता है. इस aap की मदद से आप जरूरी सावधानियां बरत सकतें हैं, और प्रदूषण के स्तर के अनुसार अपनी दैनिक गतिविधियों की योजना बना सकतें हैं.

ए थें 5 apps जिनकी सहायता आप अपने शहर के हिसाब से, वायु प्रदूषण पता करने में ले सकतें हैं. इस लेख में फिलहाल इतना ही. उम्मीद करता हूं कि आपको ए लेख अच्छा लगा होगा. अगर ए लेख अच्छा लगा हो तो लेख को शेयर करें, ब्लॉग को सपोर्ट करें. बने रहें हमारे ब्लॉग के साथ क्योकि हम रोजाना ऐसे ही टेक्नोलॉजी से रिलेटेड लेख लेकर आते रहतें हैं. Thanks, All the best

Comments

Popular posts from this blog

DDR1 और DDR2 क्या है? DDR3 और DDR4 क्या है? कौन सबसे बेहतर है?

दोस्तो जब आपको खरीदना होता है नया स्मार्टफोन, या फिर बढ़ाना होता है अपने लैपटॉप कंप्युटर का RAM, तो सबसे पहले जो कनफ्यूजन होती है कि DDR1 क्या है? DDR2 क्या है? और DDR3, DDR4 क्या है? इसका मतलब क्या होता है। इसका काम क्या होता है। कौन सबसे बेहतरीन काम करता है। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंग DDR1, DDR2, DDR3, DDR4 के बारे में। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं। दोस्तों DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं। अब सवाल ए है कि इन सब में क्या फर्क है और कौन सबसे बेहतर है। बेहतर की बात करें तो एकदम क्लियर है कि DDR2 DDR1 से बेहतर है, DDR3 DDR2 से बेहतर है, और DDR4 जो है ओ DDR3 से बेहतर है। अब सवाल ए है कि के कैसे बेहतर है, और इसमें क्या फर्क है, और इसकी क्या खासियत है, तो जैसे कि मैंने बताया कि DDR1, DDR2, DDR3 और DDR4 ए सब RAM के जेनरेशन हैं, और ए सब समय के साथ बेहतर बनाया गया है। अब इसमें बदलाव ए है कि इसमें जो ट्रांजिस्टर लगे होते हैं जिनकी मदद से RAM या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनती है, तो उन ट्रांजिस्टर ...

Google play store क्या है? इसे कैसे इस्तेमाल करें?

Play store क्या है? इसको कैसे इस्तेमाल करें? इन सारे सवालों के जवाब हम जानेंगे इसी लेख में। बने रहिए इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िए इस लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे Google Play store के बारे में। नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है ए. एस. आप पढ़ रहें हैं टेक्निकल लेख, चलिए शुरू करतें हैं। दोस्तों Google play store को कौन नहीं जानता है। और जो लोग android smartphone इस्तेमाल करतें हैं उनको तो जरूर पता होगा Google play store के बारे में। लेकिन अभी भी शायद कुछ लोग हैं, जिनकी डाउट क्लियर नही हो पाई है Google play store  के बारे में। इसलिए हम ए लेख लेकर आए हैं। अगर सरल भाषा में समझें तो Google play store एक दुकान है। जी हाँ इसपर से आप अपने android smartphone में इस्तेमाल करने के लिए Apps और Games को खरीद सकते हैं। जिसमें से कुछ Apps और Games के लिए पैसे देने पड़ते हैं, जिसको आप Debit card, Credit card और Net banking के माध्यम दे सकतें हैं। लेकिन कुछ Games और Apps बिल्कुल फ्री रहते हैं। वैसे आजकल जो ज़्यादातर Apps और games इस्तेमाल किए जाते हैं, ओ सब फ्री ही रहतें हैं। Google play store पर...

Shutdown क्या होता है? क्या कंप्युटर को बिना Shutdown किए बंद करना चाहिए?

दोस्तों क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप बैठकर कंप्युटर पर कुछ काम कर रहें हैं, और अचानक पावर कट हो जाये। या फिर आप अपने कंप्युटर से पेनड्राइव को बिना eject किये निकाल देते हों। या फिर अगर अपने डेस्कटॉप को बिना shutdown किये कर देते है मेन पावर ऑफ। तो बने रहिये इसी ब्लॉग के साथ और पढ़िये इस लेख को अंत तक, इस लेख में हम बात करेंगे कि कैसे काम करता है ए। और क्या होते है इससे नुकसान। नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहें है टेक्निकल लेख, चलिये पढ़ते हैं। दोस्तों डेस्कटॉप को shutdown करने के लिए कितने स्टेप को पुरा करना पड़ता है। फिर उसके बाद न मालूम कितने मिनट तक घुमती है चकरी, उसके बाद होता है आपका डेस्कटॉप shutdown, और इसीलिए लोग कर देतें है पीछे से मेन पावर ऑफ। तो चलिए जानते हैं कि कैसे करता है काम, और ऐसा करने से कैसे और कितना नुकसान हो सकता है। इसको एक उदाहरण लेकर समझते है। मान लिजिए आप बैठ कर कोई होमवर्क कर रहें हों। या कोई बुक पढ़ रहें हो, और अब आपको बुक पढ़ना बंद करना हो, तो आप जहाँ तक पढ़ लिए होंगे उस पेज को या मोड़ लेंगे, या उसमें आप पेन रख देंगे, उसके बाद बुक रखेंगे, और फिर जब आप कल पढ़ने ज...